भारत

दंपती की धारदार हथियार से हत्या, तालाब के पास नाले में मिले शव

jantaserishta.com
31 July 2026 4:02 PM IST
दंपती की धारदार हथियार से हत्या, तालाब के पास नाले में मिले शव
x
इलाके में सनसनी फैल गई.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अज्ञात अपराधियों ने एक दंपती की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गांडकीदा गांव की है। शुक्रवार को दोनों के शव सरकारी तालाब के पास बने नाले में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी डोंका सिंकु (45) और उनकी पत्नी गोरवारी सिंकु (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के सिर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं।
आशंका है कि गुरुवार देर रात अपराधियों ने टांगी से वार कर दोनों की हत्या की और शवों को तालाब के पास नाले में फेंक दिया। ग्रामीणों जब शुक्रवार को सरकारी तालाब की ओर गए तो नाले में दो शव पड़े देखे। इसके बाद उन्होंने गांव के मुंडा (आदिवासी ग्रम प्रधान) कमल किशोर हेम्ब्रम को इसकी जानकारी दी।
मुंडा की सूचना पर कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ रफायल मुर्मू और पुलिस इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ग्रामीणों से पूछताछ कर हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। ग्रामीणों के बीच अंधविश्वास और जमीन-संपत्ति विवाद को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास के इलाके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story