
x
हत्या का आरोप
Rourkela राउरकेला। ओडिशा के राउरकेला के बिसरा थाना अंतर्गत तिरुबेड़ा गांव में सोमवार रात पति-पत्नी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृतकों की पहचान अनेम मुंडा और उनकी पत्नी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक दंपत्ति की हत्या उनके छोटे भाई नामदेन मुंडा ने की है। डीएसपी अमरेंद्र सन्ढ ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि बिसरा थाने में जोनल मुंडा नामक व्यक्ति ने दोहरी हत्या की सूचना दी थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दो शवों को बरामद किया। शुरूआती जांच में पाया गया कि यह हत्या पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर की गई है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय पति-पत्नी सो रहे थे, तभी आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार को जब्त कर लिया है और आरोपी नामदेन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। डीएसपी ने बताया कि आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि विवाद कितने दिनों से चल रहा था। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।
वहीं, ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में वरिष्ठ वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य पिताबास पांडा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पांडा भाजपा के प्रमुख नेता भी थे और स्थानीय स्तर पर सक्रियता के कारण काफी चर्चित थे। यह घटना सोमवार देर रात ब्रह्मनगर इलाके में तब घटी थी, जब पांडा अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे पांडा अपनी कार से घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान अचानक दो बाइक सवार संदिग्ध उनके पास पहुंचे और नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही पांडा कार से बाहर गिर पड़े। हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
Tagsराउरकेलाजमीन विवादपति-पत्नी हत्यानामदेन मुंडागंजमपिताबास पांडागोली मारकर हत्याओडिशापुलिस गिरफ्तारीधारदार हथियारस्थानीय विवादभाजपा नेताकानून-व्यवस्थाजांचघटना स्थानपारिवारिक विवादअपराधसनसनीखेजगिरफ्तारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





