भारत

दंपती ने काले जादू के शक में पड़ोसी के नाबालिग बेटे का किया हत्या, ऐसे दी वारदात को अंजाम

Kunti Dhruw
5 Feb 2021 5:35 PM GMT
दंपती ने काले जादू के शक में पड़ोसी के नाबालिग बेटे का किया हत्या, ऐसे दी वारदात को अंजाम
x
महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में एक दंपती ने छह साल के एक बच्चे का कत्ल कर दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में एक दंपती ने छह साल के एक बच्चे का कत्ल कर दिया। दरअसल, आरोपी दंपती की भैंस कुछ दिन पहले मर गई थी। उन्हें शक था कि उनके पड़ोसी काला जादू करते हैं, जिसके चलते उनकी भैंस मर गई। ऐसे में उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार (5 फरवरी) को यह जानकारी दी।

3 फरवरी को हुई घटना

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार (3 जनवरी) को रत्नागिरी गांव में हुई। इस मामले में आरोपी रोहिदास सपकाल और उसकी पत्नी देवयीबाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि छह साल का बच्चा गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक स्कूल के पास बुधवार को अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। कुछ देर बाद वह स्कूल के पास मिला। स्थानीय लोग उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस वजह से अंजाम दी वारदात

सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) लक्ष्मण केंद्रे ने बताया कि आरोपी दंपती के पास एक भैंस थी, जिसकी हाल ही में मौत हो गई थी। उन्हें संदेह था कि लड़के के परिवार ने काला जादू किया, जिससे उनकी भैंस की मौत हो गई। ऐसे में उन्होंने बदला लेने के लिए बच्चे को पकड़ लिया और अपने घर ले गए। उन्होंने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी और शव स्कूल के पास फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपती और लड़के के माता-पिता रिश्तेदार हैं।

Next Story