भारत

दंपति ने भांजे का किया कत्ल, परिवार की लड़की के साथ 'आपत्तिजनक स्थिति' में देखा

jantaserishta.com
11 April 2025 12:35 PM IST
दंपति ने भांजे का किया कत्ल, परिवार की लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा
x
पुलिस ने खुलासा किया.
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपने 22 साल के भांजे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उन्होंने अपने भतीजे को अपने परिवार की एक लड़की के साथ 'आपत्तिजनक स्थिति' में पाया था. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भानु प्रताप उर्फ ​​सुधीर का शव 29 मार्च को धर्मनपुर गांव के बाहर एक स्कूल के पास एक बोरे में मिला था, जिसके गले में रस्सी बंधी हुई थी.
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि जिले के औराही गांव का निवासी भानु अपने मामा चेतराम गौतम से मिलने धर्मनपुर गया था, तभी यह कथित घटना घटी. एएसपी ने बताया कि भानु के पिता ने चेतराम और उसके परिवार पर कथित हत्या का आरोप लगाया है. तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के विश्लेषण से पुलिस की जांच में पता चला कि चेतराम और उसकी पत्नी सुंदरी देवी ही अपराधी हैं.
एक अधिकारी ने बताया, 'कथित तौर पर दंपत्ति ने यह कदम तब उठाया जब उन्होंने भानु को उनके परिवार की एक छोटी लड़की के साथ 'आपत्तिजनक स्थिति' में देख लिया था.' उन्होंने बताया 'पूछताछ के दौरान, आरोपी (दंपत्ति) ने अपराध कबूल कर लिया. उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने भानु के शव को एक बोरे में भर दिया था. साथ ही जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए उसके गले में रस्सी बांध दी और उसे एक सरकारी स्कूल के पास फेंक दिया. वे शव को मोटरसाइकिल पर ले गए थे.'
एएसपी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस ने गहन जांच की और गुरुवार को दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story