भारत
दंपति ने बच्चे की हत्या के बाद लगाई फांसी, टीवी की आवाज से परेशान पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया
jantaserishta.com
4 April 2023 3:40 PM IST

x
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में मंगलवार को एक दंपति ने पहले अपने तीन महीने के बच्चे की हत्या की फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह चौंकाने वाली घटना हैदराबाद के पास चेवेल्ला मंडल के देवरापल्ली गांव की है। 30 वर्षीय अशोक और 20 वर्षीय अंकिता ने पहले अपनी बेटी की हत्या की फिर दोनों ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची को फांसी देने से पहले अशोक ने पूरी आवाज के साथ टेलीविजन चालू किया था। इसके बाद दंपती ने फांसी लगा ली।
पुलिस के मुताबिक, टीवी की आवाज से परेशान पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा और बच्चे और अंकिता को मृत पाया। चूंकि अशोक की सांस चल रही थी, उन्होंने उसे नीचे उतारा लेकिन कुछ मिनट बाद ही उसकी भी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चेवेल्ला थाने में मामला दर्ज किया गया है। दंपति ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि घरेलू समस्या के कारण आत्महत्या की।
अशोक के परिजनों के मुताबिक उसने 2021 में अंकिता से शादी की थी। तीन महीने पहले अंकिता ने एक बच्ची को जन्म दिया था।
सोमवार की रात, अशोक अपने छोटे भाई राघवेंद्र के साथ स्थानीय बाजार में सब्जियां पहुंचाने के लिए अपने ऑटोरिक्शा में गया था। सुबह करीब 4 बजे घर लौटते समय उन्होंने बिरयानी खरीदी और घर पहुंचने के बाद वही खाया। बाद में राघवेंद्र वहां से चला गया था।
Tagsतेलंगानातेलंगाना न्यूज़तेलंगाना पुलिसहत्याफांसीtelanganatelangana newstelangana policemurderhanging
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





