Top News

दंपति संदिग्ध परिस्थितियों में मरे मिले, पुलिस ने जताई ये आशंका

jantaserishta.com
13 Dec 2023 2:55 PM IST
दंपति संदिग्ध परिस्थितियों में मरे मिले, पुलिस ने जताई ये आशंका
x

उडुपी: कर्नाटक के उडुपी जिले में एक समाज-सेवी व्यक्ति और उनकी पत्नी अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान 68 वर्षीय लीलाधर शेट्टी और 58 वर्षीय वसुंधरा शेट्टी के रूप में की गई है। दंपति के शव कापू कस्बे में उनके आवास पर लटके हुए पाए गए। लीलाधर शेट्टी एक प्रसिद्ध कलाकार थे और उन्होंने रंगतरंगा थिएटर समूह की स्थापना की थी। उन्हें लीलान्ना के नाम से जाना जाता था। इस जोड़े को समाज में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी मिले थे।

पुलिस को संदेह है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी और दंपति द्वारा यह कदम उठाने का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस को दंपति द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। घटना मंगलवार देर रात की है। सूत्रों ने बताया कि कापू पुलिस जांच में जुट गई है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story