भारत

वैलेंटाइन डे पर कार में मिला कपल का शव, लड़की को मारी गोली फिर खुद को किया खत्म, VIDEO

jantaserishta.com
14 Feb 2026 3:25 PM IST
वैलेंटाइन डे पर कार में मिला कपल का शव, लड़की को मारी गोली फिर खुद को किया खत्म, VIDEO
x
वैलेंटाइन डे पर खूनी खेल.
नोेएडा: वेलेंटाइन-डे पर दिल्ली से सटे नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक कार में एक लड़के और लड़की की लाश मिली है. दोनों को गोली लगी हुई है. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लड़के के हाथ में पिस्टल थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया.
पूरा मामला नोएडा सेक्टर 39 इलाके का है. दरअसल शनिवार दोपहर एक कार में एक लड़की और लड़के की डेडबॉडी मिली. स्थानीय लोगों ने जब कार में डेडबॉडी देखी तो दहशत में आ गए. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई. क्योंकि लड़के के हाथ में पिस्टल थी और उसके बगल में लड़की भी मृत पड़ी थी. दोनों को गोली लगी थी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है. दोनों के पास मिली आईडी से पता चला है कि लड़का दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और उसका नाम सुमित था. जबकि लड़की का नाम रेखा था और वह नोएडा सेक्टर- 101 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. दोनों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. दोनों कल यानि कि शुक्रवार शाम से ही गायब थे.
दोनों की डेडबॉडी खून से सनी थी. घटना दोपहर की है. क्योंकि कार से तेज आवाज भी आई थी. जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. साथ ही कार का दरवाजा भी अंदर से लॉक था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ा लिया.
नोएडा पुलिस ने कहा कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-107 नोएडा, दादरी रोड पिलर नं-84 के पास एक कार मिली थी. जिसका नंबर DL14CL6473 था. प्राप्त सूचना पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और कार का निरीक्षण किया गया. कार के अंदर लड़का-लड़की के सिर में गोली लगी हुई थी.
लड़के के हाथ में पिस्टल मिली थी व कार अंदर से लॉक थी. प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है. मृतकों के पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, उम्र-32 वर्ष और रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर, सेक्टर-101 नोएडा, उम्र-26 वर्ष के रूप में हुई है. परिजनों को सूचित किया गया है. पुलिस उच्चाधिकारीगण व फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है. शांति व्यवस्था स्थापित है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story