भारत
छत से गिरे दंपति, पति की मौत पत्नी गंभीर, बैलेंस बिगड़ा
jantaserishta.com
20 July 2024 11:48 AM IST

x
दोनों को अस्पताल ले जाने में भी काफी दिक्कत आई।
रोहतास: रोहतास जिले के लोहरा डीह गांव में हुए एक हादसे में एक दंपति घर की छत से नीचे गिर गए। हादसे में पति नरेश पासवान की मौत हो गई, जबकि पत्नी पवित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद घायल दंपत्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल सासाराम अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के पति नरेश पासवान की मौत हो गयी। जबकि महिला की हालत गंभीर होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद न्यूज़ एजेंसी ने जब पुलिस से इसके बारे में जानना चाहा तो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, जांच की जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी किसी काम से घर की छत पर गये थे जहां बैलेंस बिगड़ने से दोनों एक साथ नीचे जमीन पर आ गिरे। इसके बाद घर और आसपास के लोगों ने दोनों पति-पत्नी को दौड़ कर उठाया। गिरने के बाद दोनों पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पति नरेश की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से दोनों को अस्पताल ले जाने में भी काफी दिक्कत आई। हालांकि घटना के विषय में नजदीकी रिश्तेदार और पड़ोसी अलग-अलग बातें बताते हैं। न्यूज़ एजेंसी ने जब इस पर दंपत्ति के पुत्र नागेश्वर पासवान से बात की तो उन्होंने बताया कि “उसके पिता नरेश पासवान तथा मां पवित्री देवी छत से गिर गए थे। इलाज के दौरान उसके पिता नरेश पासवान की मौत हो गयी, जबकि मां को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के दौरान हालत गंभीर होने की वजह से हायर सेंटर रेफर किया गया है।“ हालांकि पूरे मामले में पुलिस अधिकारी अभी प्रारंभिक जांच करने की बात कह रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





