भारत

पूजा सामग्री विसर्जित करते समय नदी में डूबे दंपती, ऐसे तेज धारा में समा गए

jantaserishta.com
12 Aug 2026 10:55 AM IST
पूजा सामग्री विसर्जित करते समय नदी में डूबे दंपती, ऐसे तेज धारा में समा गए
x
रुद्राभिषेक की पूजा की थी.
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में घर पर आयोजित रुद्राभिषेक की पूजा सामग्री गंगा में विसर्जित करने पहुंचे पति-पत्नी नदी में डूब गए. दुबहर थाना क्षेत्र के वयासी घाट पर पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता पति की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.
आपको बता दें कि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छितौनी फरसाटार निवासी ओम प्रकाश दुबे और उनकी पत्नी इंदु देवी बीते सोमवार की शाम शिवरामपुर घाट पर गंगा नदी में रुद्राभिषेक पूजा की सामग्री विसर्जित करने गए थे. विसर्जन के बाद नहाते समय इंदु देवी गहरे पानी में डूबने लगीं, जिन्हें बचाने के प्रयास में ओम प्रकाश दुबे भी डूब गए. मंगलवार शाम दुबहर थाना क्षेत्र के वयासी घाट पर इंदु देवी का शव बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मर्चरी भेजा. एनडीआरएफ की टीम पति की तलाश कर रही है.
घर पर हुई रुद्राभिषेक पूजा की सामग्री विसर्जित करने शिवरामपुर घाट पहुंचे पति-पत्नी नदी में नहाने लगे. नहाने के दौरान पत्नी इंदु देवी अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. उन्हें बचाने के लिए पति ओम प्रकाश दुबे पानी में गए और देखते ही देखते दोनों नदी में डूब गए.
दुबहर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बयासी (वयासी) घाट के पास एक महिला का शव आ रहा है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा, जिसकी पहचान इंदु देवी के रूप में हुई. वहीं शिवरामपुर घाट पर ओम प्रकाश दुबे की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है.
बलिया के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि लापता ओम प्रकाश दुबे के शव की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है. परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story