भारत

होटल के कमरे में कपल ने जहर खाकर किया सुसाइड, युवक था शादीशुदा, दोनों के परिजनों से पूछताछ

jantaserishta.com
26 Nov 2024 9:40 AM IST
होटल के कमरे में कपल ने जहर खाकर किया सुसाइड, युवक था शादीशुदा, दोनों के परिजनों से पूछताछ
x
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के होटल के कमरे में एक कपल ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इन दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ये दोनों फरीदाबाद के इस्माइलपुर के ही रहने वाले थे और युवक की शादी सात महीने पहले ही हुई थी.
पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद के इस्माइलपुर के रहने वाले एक कपल ने होटल में जहर खाकर सुसाइड कर लिया. उनकी पहचान मोहित (28) और तनु (21) के रूप में हुई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, युवक की शादी इसी साल अप्रैल महीने में हुई थी. जबकि लड़की अविवाहित थी. सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि वे रविवार सुबह करीब 9 बजे होटल में आए थे और इसी दिन शाम को जहर खा लिया. पुलिस ने बताया कि देर रात उनकी मौत हो गई.
पल्ला थाने के SHO इंस्पेक्टर रणदीप ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि उनके फोन जब्त कर लिए गए हैं और परिवारों से पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story