भारत

कपल ने किया सुसाइड, हाथ की नस काटकर खाया जहर

Nil dhankar
15 Jan 2022 6:56 AM IST
कपल ने किया सुसाइड, हाथ की नस काटकर खाया जहर
x
जांच जारी

राजस्थान। राजधानी जयपुर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक कपल के सुसाइड का मामला सामने आया। बताया जाता है कि पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दी। जहर खाने से पहले पति ने अपने हाथ की नस भी काटा थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। थानाधिकारी विष्णु खत्री ने शुक्रवार को बताया कि शिवशंकर कॉलोनी निवासी हेमंत साहू (26), और उसकी पत्नी हेमलता साहू (21) ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक हेमंत साहू ने अपने हाथों की नसें काटने के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाने का सेवन कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि दोनों की शादी नौ महीने पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये, इस संबंध सीआरपीसी की धारा 176 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story