भारत
पल भर में खत्म हुआ हंसता-खेलता परिवार, कर्ज के चलते थे परेशान?
jantaserishta.com
13 July 2023 12:25 PM IST

x
4 मौत.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने बाला मामला सामने आया है। एक दंपत्ति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। आशंका इस बात की जताई जा रही है कि दंपत्ति ने पहले दो बच्चों को जहर देकर मारा और फिर आत्महत्या की।
पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें कर्ज का जिक्र है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रातीबड़ की शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा, उनकी पत्नी रितु और दो बेटे ऋतुराज (तीन) और ऋषिराज (नौ) के शव मिले हैं।
संभावना इस बात की जताई जा रही है की दंपत्ति ने पहले दोनों बच्चों को जहर दिया होगा और उसके बाद खुदकुशी की होगी। बताया गया है कि भूपेंद्र ने गुरुवार की अलसुबह अपनी भतीजी को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी, इस फोटो पर उसने लिखा है यह मेरी आखिरी फोटो है आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे।
भूपेंद्र ने जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें कर्ज का तो जिक्र है ही साथ में उसने चारों का अंतिम संस्कार एक साथ किए जाने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।
सुसाइड नोट
Delete Edit
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





