भारत

दंपत्ति ने की आत्महत्या, गांव में दहशत का माहौल

Nil dhankar
17 Dec 2021 2:34 PM IST
दंपत्ति ने की आत्महत्या, गांव में दहशत का माहौल
x
जांच जारी

बड़वानी। ग्राम सोंदुल में एक दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान दे दी तो वहीं कुछ ही घंटों में पति भी फांसी के फंदे पर झूल गया। आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों की आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है। बताया जा रहा है ​कि पति पत्नी बीते कुछ दिनों से परेशान थे। वहीं दोनों ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है।


Next Story