भारत

Sex Racket की सूचना...होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन जोड़ों ने भरा विवाह का बांड

jantaserishta.com
8 April 2026 3:39 PM IST
Sex Racket की सूचना...होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन जोड़ों ने भरा विवाह का बांड
x
अनोखा मामला.
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है। मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया।
इनमें से एक जोड़े ने तो सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के तिवारी इन, एसएनसी और आरडीएस सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है।
इसी आधार पर सोमवार को पुलिस ने औचक छापेमारी की। तलाशी के दौरान होटलों से करीब 12 से अधिक युवक-युवतियों और संचालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुछ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिरासत में लिए गए जोड़ों में से कुछ ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और लंबे समय से आपसी सहमति से रिलेशनशिप में हैं।
उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही शादी करने वाले थे। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर सत्यापन किया। परिजनों की रजामंदी के बाद एक जोड़े ने तत्काल शादी कर ली, जबकि तीन अन्य जोड़ों ने विवाह करने का लिखित बांड भरा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन होटलों एसएनसी, आरडीएस और तिवारी इन को सील कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक देह व्यापार और अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story