भारत

घर से बाहर नहीं निकल सके...जिंदा जल गए: झुलसकर दंपति की मौत, FIR दर्ज

jantaserishta.com
27 March 2023 11:10 AM IST
घर से बाहर नहीं निकल सके...जिंदा जल गए: झुलसकर दंपति की मौत, FIR दर्ज
x
मचा कोहराम.
यादगीर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के यादगीर जिले में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से एक दंपति की झुलसकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय रागैया और 35 वर्षीय शिल्पा के रूप में हुई है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग ने एक दुकान और बगल के घर को भी चपेट में ले लिया।
आग से उठ रहे घने धुएं के कारण पीड़ित घर से बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।
दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन दंपति को बचाया नहीं जा सका।
सैदापुरा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story