भारत

होटल में कपल ने बुक किया रूम, कुछ देर बाद स्टाफ को हुआ शक, दरवाजा खोलते ही उड़े होश

jantaserishta.com
23 Dec 2020 4:31 PM IST
होटल में कपल ने बुक किया रूम, कुछ देर बाद स्टाफ को हुआ शक, दरवाजा खोलते ही उड़े होश
x

होटल में एक कपल दोपहर को एक रूम बुक कराता है और कहता है कि हम शाम को 7 बजे चेकआउट कर जाएंगे. शाम को जब 8 बज जाते हैं तो होटल स्‍टाफ चौंकता है और रूम का दरवाजा खटखटाता है. अंदर तेज आवाज में टीवी चल रही थी. जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे डुप्‍लीकेट चाबी से खोला गया. अंदर बेड पर रजाई में लिपटी युवती की लाश पड़ी थी.

यह सनसनीखेज घटना पश्‍च‍िम बंगाल के कोलकाता की है. यहां न्‍यूटाउन के एक होटल में मंगलवार रात एक युवती का रजाई में लिपटा हुआ शव मिला जिसकी बॉडी पर कई कट लगे हुए थे.
दरअसल, मंगलवार दोपहर इस होटल में अमित घोष और चुमकी घोष के नाम से एक कपल रुका था. होटल अथॉरिटी ने उनके आईडी प्रूफ की जेरॉक्स कॉपी ले ली और उन्हें रूम अलॉट कर दिया. आईडी कार्ड के अनुसार, यह दोनोंं वेस्‍ट मि‍दनापुर के रहनेे वालेे थे. उन्‍होंने रिसेप्‍शन पर बताया कि वह शाम 7 बजे यहां से चेकआउट कर जाएंगे.
इसी बीच अमित भी होटल स्‍टाफ को यह कहकर निकल गया कि अभी वापस आता हूं लेकिन वह आया नहीं. जब शाम 7 बजे उन्‍होंने चेकआउट नहीं किया तो होटल स्‍टाफ ने लैंडलाइन पर फोन किया. जब उसका कोई जवाब नहीं मिला तो वह दरवाजे पर पहुंचे और खटखटाने लगे. अंदर तेज आवाज में टीवी चल रही थी.
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो डुप्‍लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया. अंदर बेड पर रजाई में लिपटी हुई युवती की लाश पड़ी थी और उसकी बॉडी पर कई जगह कट के निशान थे.
होटल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना टेक्नोसिटी पुलिस स्टेशन को दी. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अमित घोष और मृतक युवती के साथ अमित के संबंध जानने की कोशिश कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story