भारत

डिजिटल रेप और मारपीट...गोद ली बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में दंपति गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 March 2023 10:08 AM IST
डिजिटल रेप और मारपीट...गोद ली बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप में दंपति गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रयागराज (उप्र) (आईएएनएस)| पुलिस ने एक 11 वर्षीय लड़की को कथित रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। नेवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रीत पांडेय की शिकायत के आधार पर पेशे से शिक्षक अरुण सिन्हा और उनकी पत्नी अंजना के खिलाफ डिजिटल रेप, मारपीट और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि मूल रूप से पटना का रहने वाला आरोपी दंपति प्रयागराज के प्रीतम नगर मोहल्ले में एक अपॉर्टमेंट में रहता है।
दंपति नि:संतान था। पिछले साल दंपति ने लखनऊ के एक अनाथालय से 10 साल की बच्ची को गोद लिया था। लेकिन उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
बच्ची के हाथ में फ्रैक्च र होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जांच के दौरान डॉक्टरों को न केवल उसके शरीर पर यातना के निशान मिले, बल्कि उसके गुप्तांग से लकड़ी के टुकड़े भी मिले।
धूमनगंज के एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story