भारत
ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं की चुराते थे ज्वेलरी, कपल गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 April 2023 6:06 PM GMT

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने एक ऐसे कपल को गिरफ्तार किया है, जो ई रिक्शा में सवार महिलाओं की ज्वेलरी पर हाथ साफ करता था। इनमें एक आरोपी ड्राइवर तो दूसरी महिला यात्री की भूमिका में होती थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक उर्फ विद्या (39) और इसकी महिला साथी हिरल (24) के रूप में हुई है। इनके पास से सोने के तीन कंगन बरामद किए गए हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी से करोल बाग और पहाडग़ंज का एक-एक मामला सुलझा है। डीसीपी संजय कुमार सैन के मुताबिक,10 अप्रैल को उनकी टीम को उत्तम नगर निवासी एक महिला इंदू कौशिक ने कंगन चोरी होने की खबर पुलिस को दी थी। पीडि़ता ने बताया कि वह करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। उसमें एक महिला बच्चे को लेकर बैठी थी।
बाद में चालक ने कुछ और सवारियों को बिठाया। जब वह ई-रिक्शा से उतरी तो उसके हाथ से एक सोने का कंगन गायब था। करोल बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के लिए एसआई साहिल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, रवि मीणा व अन्यों की टीम को लगाया गया। टीम ने करोल बाग से रघुबीर नगर तक करीब 150 से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर टीम ने 12 अप्रैल को हिरल और अशोक को रघुबीर नगर इलाके से दबोच लिया। हिरल के पास से महिला का कंगन बरामद हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने नौ मार्च को पहाडग़ंज इलाके में एक महिला से दो कंगन चोरी किए थे। अशोक के पास से दोनों कंगन बरामद हो गए। आरोपी अशोक के ऊपर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत सात अपराधिक केस दर्ज मिले हैं।
Tagsउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story