भारत
देश की चौथी वंदे भारत गुरुवार से होगी पटरी पर, पीएम करेंगे उद्घाटन
jantaserishta.com
12 Oct 2022 1:19 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को हिमाचल पहुंचेंगे। वहां ऊना से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह सुबह 5.50 बजे रवाना होगी। यह ऊना हिमाचल दिन में 10.34 बजे पहुंच जाएगी। इसके बाद यह 11.05 बजे अपने गंतव्य अंब अंदौरा पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन अंब-अंदौरा से दोपहर बाद एक बजे रवाना होगी। शाम में 18.25 बजे यह ट्रेन नई दिल्ली पहुंच जाएगी। यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 7,981 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, 5,930 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का शिलान्यास भी होगा। इसी दिन पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





