भारत
कूड़े से बन रहा देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक, रक्षामंत्री करेंगे उद्घाटन
jantaserishta.com
6 Jan 2023 2:57 PM IST

x
DEMO PIC
जानें खासियत.
देहरादून (आईएएनएस)| देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक बन रहा है। इस ट्रैक का अगले सप्ताह उद्घाटन होना है। ये ट्रेक देश का पहला ऐसा ट्रैक है जो प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रेक की कई खासियत है जो अपने आप में खास है। आइए जानते है ये ट्रैक कहां और क्यों बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून में देश का पहला ऑल वेदर रनिंग ट्रैक का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 जनवरी को उद्घाटन करने वाले है। ये ट्रैक भारतीय सेना द्वारा बनवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण गढ़ी कैंट क्षेत्र जसवंत सिंह ग्राउंड (महिंद्रा ग्राउंड) में हो रहा है। खास बात यह है कि 850 मीटर लंबे इस ट्रैक के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही टाइल्स और शेड को प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से बनाया गया है। इस ट्रैक में सिर्फ और सिर्फ प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस ग्राउंड में मैराथन के साथ ही अन्य आयोजन भी होंगे। बनने के बाद इसका इस्तेमाल सभी वर्ग और आयु के लोग दौड़ने व टहलने के लिए कर सकते हैं। ट्रैक के किनारे डिस्प्ले लगाने की योजना है ताकि दौड़ते समय पता चल सके कि कितनी दौड़ लगा ली है।
TagsदेहरादूनDehradunDehradun NewsAll Weather Running TrackDefense Minister Rajnath SinghRajnath Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





