भारत

देश के सबसे बड़े आईपीओ की लॉन्चिंग तारीख तय, 4 मई को ओपन होगा LIC IPO, 9 मई तक निवेश का मौका

jantaserishta.com
25 April 2022 10:31 PM IST
देश के सबसे बड़े आईपीओ की लॉन्चिंग तारीख तय, 4 मई को ओपन होगा LIC IPO, 9 मई तक निवेश का मौका
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े आईपीओ की लॉन्चिंग तारीख तय हो गई है. सूत्रों के मुताबिक 4 मई को LIC का IPO लॉन्च होगा, और 9 मई तक निवेशक इस आईपीओ में अप्लाई कर पाएंगे.

LIC बोर्ड (LIC Board) की मंगलवार को एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें लॉन्चिंग की तारीख पर मुहर लगाई जाएगी. बैठक में मुहर लगने की इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी जाएगी.
सूत्रों का कहना है कि पहले सरकार देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी में पहले 5% हिस्सेदारी बेचने वाली थी, लेकिन अब आईपीओ के लिए सरकार महज 3.5% शेयर की ही पेशकश करेगी.
आईपीओ के लिए एलआईसी का वैल्यूवेशन 6 लाख करोड़ रुपये किया गया है. इस हिसाब से अब इस आईपीओ का साइज 21,000 करोड़ रुपये होगा. हालांकि एक अधिकारी का कहना है कि मार्केट में डिमांड अच्छी रहती है तो सरकार इसे 5% तक बढ़ा सकती है.
बता दें कि 13 फरवरी को सेबी के पास दायर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में सरकार ने 31.62 करोड़ शेयरों की पेशकश करने का प्रस्ताव रखा था, जो कुल इक्विटी शेयरों का लगभग 5 प्रतिशत था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story