देशवासियों का बिजली बिल जीरो...PM मोदी ने किया वादा, VIDEO

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम दिया है। चुनावी घोषणापत्र में बीजेपी ने जहां मोदी सरकार के पिछले दो टर्म की उपलब्धियों के अलावा संभावित तीसरे टर्म में अपने संकल्प सामने रखे हैं। घोषणा पत्र में बीजेपी के सबसे बड़े संकल्प वन नेशन वन इलेक्शन और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) हैं। इसके अलावा चार वर्गों युवा शक्ति, महिला शक्ति, किसान और गरीबों को सशक्त बनाने का वादा किया है। बीजेपी ने बड़ी संख्या रोजगार बढ़ाने की भी बात की है। गरीबों के लिए फ्री राशन, हर वर्ग के 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आय़ुष्मान भारत योजना, महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना, मध्यम वर्ग के लिए फ्री बिजली, सस्ते रसोई गैस सिलेंडरों का वादा किया है। मेनिफेस्टो में बीजेपी ने कांग्रेस को भी जमकर कोसा। दावा किया कि कांग्रेस जो नहीं कर पाई, मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में उससे कहीं ज्यादा कार्य कर दिखाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





