भारत

देश को मिलेगी 35 नई फसलों की वैरायटी, आज 11 बजे पीएम की होगी किसानों से बातचीत

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:15 AM IST
देश को मिलेगी 35 नई फसलों की वैरायटी, आज 11 बजे पीएम की होगी किसानों से बातचीत
x
बड़ी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को देश के कृषि जगत को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं. मंगलवार को पीएम 35 नई फसलों की वैरायटी को देश को समर्पित करेंगे. इसके अलावा पीएम द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस रायपुर के नए परिसर का भी लोकार्पण किया जाएगा. आज सुबह 11 बजे ये कार्यक्रम शुरू होगा और पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे.

देश को मिलेगी 35 नई फसलों की वैरायटी
पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि मंगलवार सुबह 11 बजे एक महत्वपूर्ण कृषि कार्यक्रम होने जा रहा है. 35 नई फसलों की वैरायटी को देश के सामने पेश किया जाएगा. इसके अलावा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस रायपुर के नए परिसर का भी लोकार्पण करेंगे.
दूसरे ट्वीट में पीएम ने जानकारी दी है कि इन नई फसलों की वैरायटी को ICAR ने काफी रिसर्च के बाद तैयार किया है. इन नई फसलों के जरिए जलवायु परिवर्तन और कुपोषण के प्रभाव को कम किया जाएगा. मैं अपने मेहनतकश किसानों से भी बात करने वाला हूं.
क्या है इन फसलों की खासियत?
बताया जा रहा है कि पीएम कई तरह की फसलों की सौगात देश को देने जा रहे हैं. इस लिस्ट में चने की ऐसी फसल भी रहने वाली है जो आसानी से सूखे की मार झेल सकती है. इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता वाला चावल भी तैयार किया गया है. इसके अलावा बाजरा, मक्का, बकवीट जैसी फसलों की अलग वैरायटी भी देश को मिलने जा रही है.
ग्रीन कैंपस अवॉर्ड किसे दिया जाएगा?
वैसे इन फसलों के अलावा पीएम मोदी आज कृषि विश्वविद्यालयों को ग्रीन कैंपस अवॉर्ड से सम्मानित करने जा रहे हैं. वे उन किसानों संग भी संवाद स्थापित करने जा रहे हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी में नई तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है. खबर है कि इस खास मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहने वाले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story