भारत

राहुल गांधी का देश करे बहिष्कार: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

jantaserishta.com
21 March 2023 12:59 PM IST
राहुल गांधी का देश करे बहिष्कार: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
x

फाइल फोटो

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों को लेकर झूठ बोलने वाला नेता करार देते हुए कहा है कि राहुल गांधी का तो देश को बहिष्कार करना चाहिए। पिछले दिनों कैम्ब्रिज में दिए गए राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, राहुल गांधी प्रमाणिक झूठे हैं। अपने झूठ के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पहले भी माफी मांगी है। लेकिन माफी मांगने के बाद भी झूठ बोलने से बाज नहीं आते। फिर बोल रहे हैं। राज्य में वर्ष 2018 में हुए विधानसभा के चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने मध्यप्रदेश में भी झूठ बोला था, मध्यप्रदेश की जनता याद करे, उन्होंने कहा था मध्यप्रदेश में 10 दिन में सभी किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। अगर 10 दिन में कर्ज माफ नहीं किया तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल दूंगा।
उन्होंने आगे कहा 10 दिन तो क्या, सवा साल में कर्ज माफ नहीं किया। आपने सवा साल में मुख्यमंत्री नहीं बदला, मुख्यमंत्री को फिर मध्यप्रदेश की जनता ने बदल दिया। सच तो यह है कि ऐसे व्यक्ति को झूठ बोलने की सजा मिलनी चाहिए। देश के लोकतंत्र और पवित्र संसद में झूठा इल्जाम लगाने वाले राहुल का तो देश को बहिष्कार करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story