भारत

मतगणना कार्मिकों को ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध में दिया जाएगा प्रशिक्षण

jantaserishta.com
28 Nov 2023 7:29 PM IST
मतगणना कार्मिकों को ईवीएम एवं पोस्टल बैलेट के सम्बन्ध में दिया जाएगा प्रशिक्षण
x

अजमेर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के अन्तर्गत नियुक्त मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में दिया जाएगा। ईवीएम के लिए नियुक्त मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण गुरूवार 30 नवम्बर को प्रातः 10 से 1.30 बजे तक अनुमानित 435 कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईवीएम के लिए द्वितीय प्रशिक्षण 2 दिसम्बर को प्रातः 10 से 1.30 बजे तक अनुमानित 435 कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट के लिए नियुक्त मतगणना कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण गुरूवार 30 नवम्बर को दोपहर 2 से 5.30 बजे तक अनुमानित 200 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। द्वितीय प्रशिक्षण 2 दिसम्बर को दोपहर 2 से 5.30 बजे तक अनुमानित 200 कार्मिकों को दिया जाएगा।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story