भारत
Karnataka Election Results: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही मतगणना
jantaserishta.com
13 May 2023 9:12 AM IST

x
DEMO PIC
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक में शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। सुबह सात बजे स्ट्रांग रूम खोले गए और 8 बजे से गिनती शुरू हुई। मतगणना जिला मुख्यालय के 36 केंद्रों पर हो रही है। अधिकारियों ने अप्रिय घटनाओं से बचने और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए राजधानी बेंगलुरु और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में कर्फ्यू लगा दिया है।
चुनाव परिणाम राष्ट्रीय राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जद (एस) के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल कहा जा रहा है। एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और त्रिशंकु विधानसभा का भी संकेत दिया है। हालांकि भाजपा व कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत का दावा किया है।
सूत्रों के अनुसार, तीव्र प्रतिस्पर्धा ने खरीद-फरोख्त की संभावना को जन्म दे दिया है और कहा जाता है कि राष्ट्रीय दल प्रतिद्वंद्वी खेमे के विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए तैयार हैं। बीजेपी 'ऑपरेशन लोटस' के लिए तैयार है, वहीं कांग्रेस भी 'रिवर्स ऑपरेशन' की तैयारी की है। जद (एस) अपने विधायकों को एकजुट रखने में व्यस्त है। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा व्यक्तिगत रूप से उम्मीदवारों के संपर्क में हैं।
चुनाव मैदान में उतरे 2,163 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो है। इनमें 2,427 पुरुष और 185 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी दूसरे वर्ग का है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावकर्नाटक चुनाव नतीजेकर्नाटक पुलिसKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionKarnataka Election ResultKarnataka Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





