भारत

कर्नाटक में शुरू हुई वोटों की गिनती, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का आया बयान

jantaserishta.com
13 May 2023 8:10 AM IST
कर्नाटक में शुरू हुई वोटों की गिनती, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का आया बयान
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा,'कर्नाटक के लिए आज का दिन अच्छा है. हमारे लिए आज बड़ा दिन है. मुझे विश्वास है कि भाजपा जीतेगी. हमने लोगों के लिए काम किया. हमने विकास के लिए काम किया. कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. राज्य की 224 सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है. बीजेपी के सामने सत्ता परिवर्तन के मिथक को तोड़ने की चुनौती है. तो कांग्रेस सरकार बनाने की उम्मीद में है. वहीं, जेडीएस एक बार फिर खुद को किंगमेकर के तौर पर देख रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story