पश्चिम बंगाल में मतगणना आज, CM बनी रहेंगी दीदी या होगी विदाई?

कोलकाता. पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कोलकाता में रविवार सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी. राज्य के भबानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा क्षेत्रों में 30 सितंबर को मतदान हुआ था. मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की चौबीस कंपनियां तैनात की गई हैं और पूरे इलाके को सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना कर्मियों को सिर्फ पेन और पेपर इस्तेमाल करने की अनुमति होगी. सिर्फ रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षक ही फोन का उपयोग कर सकता है. कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल में भबानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, समसेरगंज के लिए 26 और जंगीपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 24 राउंड में मतगणना होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





