भारत

Uttarakhand: उत्तराखंड निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, नतीजों पर सबकी नजर

jantaserishta.com
25 Jan 2025 9:47 AM IST
Uttarakhand: उत्तराखंड निकाय चुनाव की मतगणना शुरू, नतीजों पर सबकी नजर
x
देहरादून: आज उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। यह मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना के लिए राज्यभर में कुल 54 मतगणना केंद्र बनाए हैं, जहां 6366 कर्मचारी वोटों की गिनती में लगे हुए हैं।
वहीं, मतगणना के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन की तरफ से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, जो पूरी गतिविधियों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश में 23 जनवरी को नगर निकाय के चुनाव हुए थे। तीनों निकायों का कुल मतदान प्रतिशत 57.71 था। नगर पालिका बागेश्वर में 54.18 फीसदी, नगर पंचायत कपकोट में 65.70 फीसदी, नगर पंचायत गरुड़ में 66.37 फीसदी, जनपद पिथौरागढ़ में 65 फीसदी, धारचूला में 66 फीसदी, डीडीहाट में 72.36 फीसदी मतदान हुआ था।
अल्मोड़ा जिले में 63 फीसदी, नैनीताल में 69.78 फीसदी, राजधानी देहरादून में 55 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 71.15 फीसदी मतदान हुआ था और उधम सिंह नगर 70.06 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा था। उधर, हरिद्वार में 65 फीसदी, चमोली में 66.64 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि उत्तरकाशी और टिहरी जिले में क्रमशः 61 फीसदी और 61.8 फीसदी मतदान हुआ था।
पौड़ी गढ़वाल जिले में 66.05 फीसदी और बागेश्वर में 67.19 फीसदी मतदान हुआ था। उधर, चंपावत जिले में मतदान प्रतिशत 64 फीसदी रहा, जबकि पिथौरागढ़ 64.75 फीसदी पर मतदान हुआ था। प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं, जहां मतदान हुए थे। 2023 में राज्य में कुल 9 नगर निगम थे, जहां 2024 में बढ़ाकर 11 कर दिया गया।
अगस्त 2024 में धामी सरकार ने पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा देने को मंजूरी दे दी थी। राज्य का सबसे पुराना नगर निगम देहरादून नगर निगम है। इसे 9 दिसंबर 1998 को नगर निगम घोषित किया गया था। लेकिन, उत्तराखंड के अस्तित्व में आने के बाद देहरादून का नगर निगम का दर्जा समाप्त कर दिया गया था। लेकिन, 2003 में उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे एक बार फिर से पुनर्गठित कर नगर निगम घोषित कर दिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story