भारत
Falta Election Results 2026: बंगाल के फाल्टा में मतगणना जारी, बीजेपी को बंपर लीड
jantaserishta.com
24 May 2026 10:29 AM IST

x
नतीजों पर देशभर की नजरें टिकी हैं.
Falta Election Results 2026: फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने 19 मई को चुनाव प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था. इस सीट के लिए मतदान 21 मई को हुआ था और आज वोटों की गिनती हो रही है. पहले राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी कैंडिडेट देवांशु पांडा ने 9000 वोट से अधिक के अंतर से बंपर लीड ले ही है. सीपीआई (एम) के शंभूनाथ कुर्मी 448 वोट पाकर दूसरे और कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला 225 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. पहले राउंड की काउंटिंग में टीएमसी के जहांगीर खान को भी 210 वोट मिले हैं. बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मतगणना केंद्र के बाहर जुटे हुए हैं.
फलता में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है. पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि फलता निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं. वहां कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ता मैदान छोड़कर भाग गए हैं. जीत बस कुछ ही समय की बात है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





