भारत

जालसाजी का धंधा: 2 लड़की समेत 3 गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन और 8 एटीएम कार्ड बरामद, जाने इनकी करतूत

jantaserishta.com
14 May 2021 6:04 PM IST
जालसाजी का धंधा: 2 लड़की समेत 3 गिरफ्तार, 10 मोबाइल फोन और 8 एटीएम कार्ड बरामद, जाने इनकी करतूत
x
पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने Amazon और OLX पर मोबाइल फोन बेचने और इंश्योरेंस करने के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार शख्स के पास से 10 मोबाइल फोन, 08 एटीएम कार्ड, 02 सीपीयू, 02 मॉनिटर, 02 की-बोर्ड और 05 केबल बरामद की है.

ऑनलाइन ठगों को नोएडा के सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग के सभी आरोपी नोएडा के सेक्टर-22 में एक किराए का मकान लेकर रह रहे थे. यहीं से जालसाजी का अपना धंधा चला रहे थे.
ये आरोपी फर्जी आईडी के मोबाइल नंबरों से Amazon एवं OLX पर आईफोन की फोटो डालकर मोबाइल से मैसेज के जरिए बातचीत कर 20 से 25 हजार कीमत तय कर फीनो पेमेंट बैंक के फर्जी अकाउंट नंबर- 20148455610 में धोखाधड़ी करके मोबाइल बेचने व मोबाइल का बीमा करने के नाम पर पैसे डलवाते थे. पैसा अकाउंट में आने के तुरंत बाद एटीएम से पैसे निकाल लेते थे और उस नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल देते.
इन आरोपियों ने अभी तक 100 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी करके पैसे हड़पे हैं. उज्जैन के शातिर खिलाड़ियों ने अधिकतर झारखंड, मध्य प्रदेश बंगाल और कई अन्य राज्यों के लोगों के साथ धोखाधड़ी की है. पुलिस ने इस गैंग के राहुल त्रिपाठी, हैदर अली, शुभम कुमार, कुमारी खुशबू और सोनिया नाम की लड़की को भी गिरफ्तार किया है. इनमें से तीन आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जबकि राहुल त्रिपाठी झांसी निवासी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story