भारत
देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का आया ये बयान, जानें
jantaserishta.com
18 Sept 2022 10:25 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई
मुंबई: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 'गुजरात पाकिस्तान नहीं है' वाली टिप्पणी को लेकर उन पर पलटवार किया। पूर्व मंत्री ठाकरे ने सवाल किया कि क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है, जो परियोजना को गुजरात ले जाया गया? ठाकरे ने सवाल किया, 'क्या महाराष्ट्र पाकिस्तान है कि आपने परियोजना को गुजरात भगा दिया, महाराष्ट्र के युवाओं ने ऐसी क्या गलती की है?'
वेदांता-फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट के पड़ोसी राज्य में चले जाने के कारण शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वाकयुद्ध चल रहा है। फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि पड़ोसी राज्य कोई पाकिस्तान नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र की पिछली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।
भाजपा के सीनियर नेता ने कहा था, 'गुजरात पाकिस्तान नहीं है। यह हमारा भाई है। यह एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है। हम कर्नाटक और सभी से आगे निकलना चाहते हैं। विपक्ष की नीति सब कुछ रोक देने की थी और इस तरह की नीति से महाराष्ट्र गुजरात को नहीं पछाड़ सका।'
फडणवीस ने कहा कि जून के अंत में उपमुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र ने कंपनी के सामने गुजरात के बराबर ही प्रस्ताव रखा था, लेकिन उन्हें बताया गया कि गुजरात में सेमीकंडक्टर इकाई लगाने का निर्णय अंतिम चरण में पहुंच चुका था।
देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल के दौरान कोई भी सब्सिडी लेने के लिए 10 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता था। गौरतलब है कि वेदांता-फॉक्सकॉन के अपने सेमीकंडक्टर संयंत्र की स्थापना के लिए गुजरात को चुना। इसे लेकर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





