भारत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकटों की काउंटर से बिक्री बंद
jantaserishta.com
17 Feb 2025 1:00 PM IST

x
नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भीड़ प्रबंधन के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक अगले एक सप्ताह के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद करने का फैसला लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई, जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल भी हुए हैं। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
इस हादसे के बाद से अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षाबलों की कंपनी तैनात कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, मेट्रो की सुरक्षा में लगी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक कंपनी को भी रेलवे की सुरक्षा में लगाया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा बीते रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने लगभग 45 मिनट मौके का मुआयना किया था।
बता दें कि रेलवे प्रशासन की ओर से गठित दो सदस्यीय समिति इस घटना की जांच कर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी रविवार को रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बताया जा रहा है कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





