भारत
दो वर्षीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में 45 सीटों पर प्रवेश की काउंसलिंग 27 को
Shantanu Roy
18 March 2024 5:47 PM IST

x
पाली। एएनएम प्रशिक्षण कार्यक्रम में पाली केंद्र की 45 सीटों के लिए 27 मार्च को काउंसलिंग की जाएगी। सीनियर सैकंडरी परीक्षा के प्राप्तांकों की मेरिट सूची के आधार पर 45 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 45 सीटों के लिए 2 हजार से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। अनारक्षित संवर्ग में 89.600 प्रतिशत तक अंक रखने वाले आ सकते हैं। ओबीसी में 87.800 , एससी में 86.400 , एसटी में 83.200 , एमबीसी में 85.200 , ईडब्ल्युएस में 85 प्रतिशत, आंगनवाडी कार्यकर्ता संवर्ग में 41 प्रतिशत, केवल एक पैर से दिव्यांग संवर्ग में 50.800 प्रतिशत व आशा सहयोगिनी संवर्ग में 60.400 प्रतिशत तक के योग्य अभ्यर्थी काउन्सलिंग में आ सकेंगे। पाली संभाग स्तरीय अमलदरामद समिति की बैठक शुक्रवार को संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभासिंह की अध्यक्षता में डूआईटीसी रूम में वीसी के माध्यम से हुई। बैठक में रेखांकन की प्रगति एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में फरवरी तक अमलदरामद हुई वन भूमि एवं अमलदरामद से शेष वन भूमि, अमलदरामद से शेष वन भूमि के प्रकरणों के संबंध में कार्रवाई की।
Next Story





