भारत

एमसीडी सदन में हंगामे के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करेंगे पार्षद

jantaserishta.com
16 Jan 2023 10:56 AM IST
एमसीडी सदन में हंगामे के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करेंगे पार्षद
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम सदन में पिछले दिनों 6 जनवरी को हुए हंगामे के दौरान जो भी कुछ नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई निगम पार्षदों से की जाएगी। इसके लिए वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिससे कि आसानी से दोषियों से सदन में हुए नुकसान की भरपाई कराई जा सकेगी। दिल्ली नगर निगम सदन में 6 जनवरी को हंगामे और तोड़-फोड़ के बाद चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। 6 जनवरी को चार मनोनीत पार्षद ही शपथ ग्रहण कर पाए थे और उसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ और हंगामे के बीच सदन के चार माइक टूट गए और एमसीडी सदन में कुछ मेज-कुर्सियां भी टूटीं। एमसीडी सदन में हुए नुकसान की भरपाई का मामला भी अब तूल पकड़ता जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, एमसीडी सदन के जो 4 माइक टूटे हैं। वह माइक उस स्थान पर लगे थे, जिस तरफ आम आदमी पार्टी के पार्षद बैठे हुए थे। ऐसी स्थिति में एमसीडी सदन केयर टेकर की तरफ से भरपाई के नोटिस देने पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहा विवाद और तूल पकड़ सकता है। एमसीडी सदन में लगे एक माइक की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story