भारत

जिम में पार्षद की हत्या, हथियारबंद हमलावरों ने मारी गोली

Nilmani Pal
31 July 2022 12:06 PM IST
जिम में पार्षद की हत्या,  हथियारबंद हमलावरों ने मारी गोली
x
जांच

पंजाब। मालेरकोटला के वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर भोली की मोटरसाईकल सवार दो अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उस समय गोलियां मारकर हत्या कर दी, जब वह प्रातः लुधियाना रोड पर अपने ज़िम्म में कसरत कर रहा था। पार्षद को तुरंत सरकारी अस्पताल मालेरकोटला ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकाबंदी करके मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले अकबर के बड़े भाई मोहम्मद अनवर रानी महल पेलेस की भी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।


Next Story