भारत

पार्षद का पैर टूटा VIDEO, माल्यार्पण के दौरान क्रेन गिरने से हुआ बड़ा हादसा

Nilmani Pal
9 Jun 2024 10:27 AM GMT
पार्षद का पैर टूटा VIDEO, माल्यार्पण के दौरान क्रेन गिरने से हुआ बड़ा हादसा
x
ब्रेकिंग

भोपाल bhopal news। आज 9 जून को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर राजधानी भोपाल में एक हादसा हो गया। शहर में महाराणा प्रताप की जयंती समारोह के दौरान नगर निगम की क्रेन अचानक से गिर गई। क्षत्रिय समाज के लोग एमपी नगर चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे। निगम की क्रेन के जरिए प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा तभी अचानक से क्रेन गिर गई। हादसे में पार्षद समेत दो घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे नगर निगम की क्रेन के जरिए महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जा रहा था। प्रतिमा पर माला अर्पित करने के लिए वार्ड 66 से कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत Jitendra Singh Rajput जैसे ही क्रेन पर पहुंचे, वह गिर गई। इस हादसे में पार्षद जितेंद्र सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। साथ पार्षद के साथ क्रेन पर चढ़ रह उनके मामा को भी चोट लगी है।

फिलहाल, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे के लिए पार्षद ने नगर निगम को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि क्रेन का मेंटेनेंस समय-समय पर होना चाहिए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।


Next Story