भारत
पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
jantaserishta.com
3 March 2024 8:49 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। बैठक में केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और राज्य मंत्री शामिल होंगे।
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में रविवार सुबह होने वाली बैठक को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। बैठक में विकसित भारत और अगले 100 दिनों के रोड मैप पर भी चर्चा की संभावना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों को चुनावी तैयारियों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दे सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने विजन के मुताबिक, केंद्र की सत्ता में आने के बाद एक निश्चित अंतराल पर मंत्रिपरिषद की बैठक करते रहे हैं। रविवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक होगी, क्योंकि चुनाव आयोग अगले सप्ताह के बाद कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
बैठक के दौरान चर्चा किए जाने वाले प्रमुख बिंदुओं में से एक, विकास के मुद्दों पर सरकार का प्रदर्शन हो सकता है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने विकास के दम पर पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल के लिए विश्वास व्यक्त किया है। आम चुनाव में मोदी सरकार को अपनी वापसी का भरोसा है, इसलिए बैठक में कई योजनाओं पर तथ्य रखने की भी उम्मीद है।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनरेंद्र मोदीपीएम मोदीकेंद्रीय मंत्रिपरिषद बैठकPrime Minister Narendra ModiNarendra ModiPM ModiUnion Council of Ministers meeting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





