भारत

राष्ट्रपति भवन में कल होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

Nil dhankar
13 Sept 2021 10:13 PM IST
राष्ट्रपति भवन में कल होगी मंत्रिपरिषद की बैठक
x
नई-दिल्ली। देश की इतिहास में पहली बार कल राष्ट्रपति भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। मिली जानकारी के मुताबिक PM मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी. इसके लिए दोपहर पौने चार बजे का समय तय किया गया हैजानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के अहम मंत्री शामिल होंगे. राष्ट्रपति भवन में होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. आमतौर पर यह बैठक राष्ट्रपति भवन में आयोजित नहीं होती है. इस बार मीटिंग राष्ट्रपति भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित की जा रही है. खबर पर अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story