भारत

सरकारी आवास में पंखे से लटकी मिली सीओ की पत्नी की लाश, पुलिस ने कही यह बात

jantaserishta.com
1 April 2022 5:11 PM IST
सरकारी आवास में पंखे से लटकी मिली सीओ की पत्नी की लाश, पुलिस ने कही यह बात
x
मचा हड़कंप।

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ट्रेनी क्षेत्राधिकारी शिवम मिश्रा की पत्नी का शव पुलिस लाइन के कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला है, जिसको लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में मनमुटाव काफी समय से चला आ रहा था.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिवम मिश्रा जिले में ट्रेनी सीओ के रूप में तैनात हैं. उनकी शादी लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी राकेश पांडे की पुत्री मोनिका पांडे (30) के साथ हुई थी. आज मोनिका का सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई.
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मृतका द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या की गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतिका मोनिका पांडे बीएमएस की छात्रा थी और लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज से बीएमएस कर रही थी. सूत्रों से खबर है कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी.
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ विपिन मिश्रा ने बताया कि मोनिका के परिवार में एक भाई और मां है, पिता की मृत्यु हो चुकी है, मृतका के परिजनों को सूचित किया गया है, पुलिस ने शव का मजिस्ट्रेट के द्वारा पंचायत नामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, परिजनों से प्राप्त तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story