
जालंधर: जालंधर में आज सुबह नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने आज सुबह खुरला किंगरा के पास चार अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है। बता दे कि नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देश के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम …
जालंधर: जालंधर में आज सुबह नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम की टीम ने आज सुबह खुरला किंगरा के पास चार अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है।
बता दे कि नगर निगम के कमिश्नर आदित्य उप्पल के निर्देश के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने आज सुबह यह बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक ये दुकाने अवैध रूप से बनाई गई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक जिन दुकानों को सील किया गया है उन पर पहले भी कार्रवाई हुई थी लेकिन कार्रवाई के बाद दुकान मालिक ने एफिडेविट देकर दुकाने खोल ली थी। एफिडेविट देने के बाद उसे रेजिडेंशियल में नहीं बदल गया जिसके बाद नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
