भारत में कोरोना से हाहाकर: 24 घंटे में मिले 3,32,730 नए केस, 2263 मरीजों की मौत, जानिए प्रमुख राज्यों का हाल

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब अमेरिका से भी आगे निकल गया है. दुनिया में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा केस भारत में आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 332,730 नए कोरोना केस आए और 2263संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 193,279 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को देश में 314,835 नए केस आए थे. अमेरिका में 8 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा तीन लाख सात हजार केस दर्ज किए गए थे.
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 31,47,782 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,54,78,420 हुआ। #CovidVaccine https://t.co/EtwQ328FdU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





