भारत

मेडिकल कॉलेज में कोरोना का भयानक ब्लास्ट, 66 छात्र के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने 2 हॉस्टल किए सील

jantaserishta.com
25 Nov 2021 1:25 PM IST
मेडिकल कॉलेज में कोरोना का भयानक ब्लास्ट, 66 छात्र के पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने 2 हॉस्टल किए सील
x
इतने सारे छात्रों का कोरोना का शिकार होना प्रशासन को चिंता में डाल गया है.

बेंगलुरु: कर्नाटक के SDM मेडिकल कॉलेज में 66 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इतने सारे छात्रों का कोरोना का शिकार होना प्रशासन को चिंता में डाल गया है प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए कॉलेज बिल्डिंग के दो हॉस्टल सील कर दिए हैं इस कॉलेज में कुल 400 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं

मेडिकल कॉलेज के 22 छात्र कोरोना पॉजिटिव
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल की 53 छात्राएं और संबलपुर में वीर सुरेंद्र साईं आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (वीआईएमएसएआर) बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्र पिछले तीन दिनों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बीच, ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,47,386 हो गयी। नये संक्रमितों में 70 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,396 हो गयी है।
सेंट मैरी गर्ल्स स्कूल की संचालिका सिस्टर पेट्रिका ने कहा, "कोरोना वायरस से संक्रमित पाईं गयी लड़कियों को पृथकवास में रखा गया है और उनके इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। लड़कियों का स्वास्थ्य स्थिर है जबकि स्कूल को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।" संक्रमित पाईं गयीं लड़कियां कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं की छात्राएं हैं।
वीआईएमएसएआर, बुर्ला के एमबीबीएस के 22 छात्रों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों को संदेह है कि संक्रमण हाल ही में आयोजित संस्थान के वार्षिक समारोह से फैला होगा। उन्होंने परिसर में मौजूदा स्थिति पर एक तत्काल बैठक बुलाई है। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 90 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद सुंदरगढ़ में 39 जबकि मयूरभंज में संक्रमण के 13 नये मामले सामने आए। राज्य के 14 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story