भारत

कोरोना का झटका: 5 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी से धोना पड़ा हाथ, विदेश से लौटे देश

jantaserishta.com
7 Jan 2021 4:19 PM IST
कोरोना का झटका: 5 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी से धोना पड़ा हाथ, विदेश से लौटे देश
x

फाइल फोटो 

एक महीने में गयी 1.40 लाख की नौकरी...

कोविड-19 महामारी से आए आर्थिक संकट के चलते मई से अब तक 8.43 लाख अप्रवासी वापस केरल लौट आए हैं. इनमें से भी करीब 5.52 लाख लोग अपनी नौकरियां गवां चुके हैं.

केरल राज्य सरकार के अप्रवासी केरलवासियों के मामलों के विभाग ने इस संबंध में आंकड़े जुटाए हैं. इनके मुताबिक मई 2020 के पहले सप्ताह से 4 जनवरी 2021 तक कुल 8.43 लाख मलयाली लोग विदेश से केरल वापस आए हैं. इनमें से करीब 5.52 लाख लोगों की नौकरी जा चुकी है. नौकरी जाने वाले कुल लोगों में से एक महीने में 1.40 लाख लोगों की नौकरी गई है.
इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार केरल वापसी करने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की भी है जिन्होंने लौटने का कारण उनका रोजगार वीजा समाप्त होना बताया है. करीब 2.08 लाख लोगों ने अपने स्वदेश वापसी की वजह नौकरी वीजा का खत्म होना इत्यादि बताया है. इसके अलावा लौटने वालों में इन लोगों के परिवार के सदस्य, बच्चे या वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं.
सरकारी आंकड़े दिखाते हैं कि कोविड-19 महामारी से पैदा हुआ रोजगार संकट अगर बरकरार रहता है तो केरल की अर्थव्यवस्था पर इसका दीर्घकालिक असर होगा. केरल की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पश्चिमी एशिया में काम करने वाले लोगों द्वारा भेजा जाने वाला पैसा है.
हालांकि जानकार कहते हैं कि अब कुछ लोग नयी जगहों पर काम की तलाश में भी जाएंगे. इसके अलावा जानकारों के अनुसार विदेश से भेजे जाने वाले पैसे (रेमिटेंस) में कमी के आसार भी कम हैं, बल्कि उनका अनुमान है कि 2020 में यह बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये हो जाएगा जो 2018 में 85,000 करोड़ रुपये था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story