भारत

कोरोना के नए रूप का खौफ: सीएम ने किया नाईट कर्फ्यू का ऐलान, जाने कब तक रहेगा

jantaserishta.com
23 Dec 2020 1:33 PM IST
कोरोना के नए रूप का खौफ: सीएम ने किया नाईट कर्फ्यू का ऐलान, जाने कब तक रहेगा
x

फाइल फोटो 

क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर सरकार की ओर से गाइडलाइन भी जारी की गई है. इसके साथ ही विदेश से आए पैसेंजर को अब RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट अपने साथ रखनी होगी.

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला। कर्नाटक सरकार ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए रूप (स्ट्रेन) के चलते सतर्क हो गई है। इससे बचने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। कर्नाटक सरकार के निर्णय के मुताबिक, नाइट कर्फ्यू आज रात से लेकर दो जनवरी तक लागू होगा। नाइट कर्फ्यू की अवधि 10 बजे रात से लेकर सुबह छह बजे तक होगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा, यह (नाइट कर्फ्यू) ब्रिटेन में पाए जाने वाले कोरोना वायरस से बचने और रोकने के लिए किया गया है। हम राज्य में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं।


स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि क्या क्रिसमस का जश्न मनाने की अनुमति दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से दो जनवरी के बीच, रात 10 बजे के बाद कोई भी समारोह या उत्सव मनाने की अनुमति नहीं है। यह हर तरह के कार्यों पर लागू होता है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story