भारत

कोरोना का असर: कल 22 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट बंद, सिर्फ अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई, देखें आदेश

jantaserishta.com
21 April 2021 9:50 AM IST
कोरोना का असर: कल 22 अप्रैल से सुप्रीम कोर्ट बंद, सिर्फ अर्जेंट मामलों की होगी सुनवाई, देखें आदेश
x

फाइल फोटो 

सुप्रीम कोर्ट 22 अप्रैल से सिर्फ अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई करेगा. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुवार से लेकर अगले आदेश तक कोर्ट बंद ही रहेगा. मंगलवार को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया. इसके मुताबिक, बुधवार से सुनवाई के लिए सिर्फ अर्जेंट मामलों को ही लिस्ट किया जाएगा. साथ ही 22 अप्रैल से सिर्फ अर्जेंट मामलों की ही सुनवाई की जाएगी. पहले से लिस्टेड मामलों की सुनवाई को टाल दिया गया है.

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के कई लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. जिसके बाद ये फैसला लिया गया है. गुरुवार से ही रेगुलर कोर्ट्स और रजिस्ट्रार कोर्ट्स नहीं बैठेगी. सिर्फ और सिर्फ अर्जेंट मामलों की सुनवाई ही की जाएगी.
इन मामलों को माना जाएगा अर्जेंट
सुप्रीम कोर्ट ने एक सर्कुलर जारी कर बताया है कि किन मामलों को अर्जेंट माना जाएगा और उस पर तत्काल सुनवाई की जाएगी. ऐसे मामले जिसमें किसी दोषी को मौत की सजा मिली हो, उसे अर्जेंट माना जाएगा. किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले मामले, अग्रिम जमानत या जमानत से जुड़े मामले, एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में एडमिशन से जुड़े मामले, चुनाव से जुड़े मामले, सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़े मामले, केस को एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने के मामले, नीलामी से जुड़े मामलों को अर्जेंट माना जाएगा और इन पर तत्काल सुनवाई की जाएगी. इन सबके अलावा अगर रजिस्ट्रार अपने विवेक से किसी मामले को अर्जेंट सुनवाई के लिए लिस्टेड करते हैं, तो उस पर भी सुनवाई होगी.
पिछले साल भी बंद हो गई थी सुप्रीम कोर्ट
पिछले साल मार्च में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट को 13 मार्च से बंद कर दिया था. उस वक्त भी सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई ही हो रही थी. हालांकि, संक्रमण घटने के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई ही होती रही. हालात काबू होने के बाद इसी साल 5 मार्च से सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई को लेकर आदेश जारी किया गया था. लेकिन फिर से संक्रमण बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट दोबारा बंद हो गई.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story