पीएल पुनिया के परिवार पर कोरोना का साया, पत्नी,पुत्र और बहू मिले पॉजिटिव, किया ये ट्वीट

फाइल फोटो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया को छोड़ उनके परिवार के लोग हुए कोरोना पॉजिटिव. पत्नी, पुत्र और बहू की रिपोर्ट आई पॉजिटिव. पीएल पुनिया ने ट्वीट कर कहा- सार्वजनिक दिनचार्य के कारण सावधानी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमे मेरी धर्मपत्नी, तनुज एवम पुत्रवधु की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मैंने भी निजी तौर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है, आप सभी अपना ध्यान रखें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
कोरोना वायरस की नई लहर ने भारत को एक बार फिर बैकफुट पर खड़ा कर दिया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में त्राहिमाम मचा है. इस बीच शुक्रवार को भारत ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड किया, जो शायद कोई ना करना चाहे. भारत अब दुनिया में कोरोना वायरस से प्रभावित दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है. सोमवार के आंकड़े के बाद ब्राज़ील भी भारत से पीछे छूट गया है.
सार्वजनिक दिनचार्य के कारण सावधानी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमे मेरी धर्मपत्नी, तनुज एवम पुत्रवधु की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।
— P L Punia (@plpunia) April 11, 2021
स्वास्थ्य की दृष्टि से मैंने भी निजी तौर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है, आप सभी अपना ध्यान रखें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





