
फाइल फोटो
महाराष्ट्र के बाद अब राजस्थान में भी कोरोना की वजह से पाबंदी शुरू हो गई है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर जोधपुर मे धारा 144 लागू कर दी गई है. यानी कि एक साथ एक जगह पर पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने सोमवार शाम आदेश जारी करते हुए यह बात कही है. इसके अलावा शादी समारोह मे 100 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. हालांकि आवश्यक सेवाओं और स्कूल-कॉलेज के छात्रों को इस मामले में छूट दी गई है. यह आदेश 22 फरवरी से आगामी 21 मार्च तक प्रभावी रहेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





