
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में नववर्ष से पहले कोरोना ब्लास्ट (West Bengal Corona Cases) हुआ है. पिछले कई महीनों से संक्रमितों की संख्या 24 घंटे के दौरान 400 से 500 के बीच रह रही थी, लेकिन अचानक यह एक हजार के पार हो गई है. इसके अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या में भी कमी हो रही थी लेकिन बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में करीब पौने तीन सौ की बढ़ोतरी हुई है. दूसरी ओर, हाल में कोलकाता नगर निगम चुनाव (Kolkata Municipal Corporation) के बाद मेयर और डेप्युटी मेयर के शपथ समारोह में शामिल हुए विधायक, पार्षद और केएमसी के कर्मचारियों में से कई के संक्रमित होने की सूचना है. कोलकाता निगम कार्यालय के भी कर्मचारी संक्रमण के शिकार हुए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





