भारत

कोरोना संक्रमित कर रहा था शराब पार्टी, देखें LIVE वीडियो

jantaserishta.com
10 Jan 2022 4:33 PM IST
कोरोना संक्रमित कर रहा था शराब पार्टी, देखें LIVE वीडियो
x
वह अपने दोस्तों के साथ शराब और कबाब की पार्टी मनाते हुए पकड़ा गया.

रतलाम: जिस कोरोना पॉजिटिव मरीज को आइसोलेशन पर रहना था, वह अपने दोस्तों के साथ शराब और कबाब की पार्टी मनाते हुए पकड़ा गया. इसी तरह पॉजिटिव महिला अपने परिवार के साथ बाजार में निकल गई. जब जांच हुई तो पता चला कि कंटेनमेंट के बैरिकेड हटाकर महिला ने बाजार की सैर कर ली. यह दोनों घटना है भले ही अलग-अलग शहरों की हो, मगर मध्यप्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना के बीच चिंतित करने वाली जरूर है.

रतलाम के निराला नगर में रहने वाले नारायण पोरवाल पिछले दिनों पॉजिटिव आए थे. उन्हें घर में ही आइसोलेशन में रखा गया था. जब पड़ोसियों से शिकायत मिली कि नारायण के घर में लगातार लोगों की आवाजाही बनी हुई है तो प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गए. रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर तहसीलदार ने घर पर पहुंचकर जांच की तो शिकायत सही पाई गई. नारायण के घर पर उसके दो दोस्त नामली निवासी विनोद और डॉ शुभम जायसवाल के साथ व शराब और कबाब की पार्टी करते हुए पकड़ा गया. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रतलाम एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर महामारी एक्ट की धारा 188 के तहत तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.
दूसरी घटना संभागीय मुख्यालय उज्जैन की है. उज्जैन के 92, सेठी नगर में रहने वाली महिला जांच के दौरान पॉजिटिव निकली थी. महिला को भी घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया था. इस दौरान महिला के घर के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई. पॉजिटिव महिला बैरिकेट्स हटाकर परिवार वालों के साथ बाजार चली गई. एसडीएम गोविंद दुबे ने बताया कि इस मामले में जब शिकायत मिली तो सक्षम अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की. शिकायत सही पाए जाने पर महिला और अन्य दोषियों के खिलाफ थाना माधव नगर में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इस प्रकार की लापरवाही ही कोरोना के तेजी से फैलाव की महत्वपूर्ण वजह है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story